
14 वर्षीय पुत्र द्वारा पिता की हत्या
तिथि | सोमवार
समय | रात 2 बजे के बाद
स्थान | फरीदाबाद, अजय नगर पार्ट दो
घटना का विवरण
पढ़ाई के लिए टोकने से चिढ़े 14 वर्ष के बेटे ने पिता को जिंदा जला दिया।
फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजय नगर पार्ट दो में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
सोमवार आधी रात के बाद दो बजे Mohammed Aleem नामक व्यक्ति पर सोते समय उसके 14 वर्षीय बेटे ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला।
• आरोपित किशोर को उसका पिता पढ़ाई नहीं करने पर टोकता था। इससे बेटा चिढ़ता था।
• मूलरूप से यूपी के मिर्जांपुर जिले की तहसील चुनाव के गांव अहरोरा निवासी Mohammed Aleem किराए पर रहता था।
साथ रहने वाला बेटा दिल्ली के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। अलीम की पत्नी की मौत हो चुकी थी।
एक बड़ा बेटा व बेटियां शादीशुदा हैं और वे अलग रहते हैं।
सोमवार शाम को भी चोरी करने पर पीटा था। रात को अलीम ने अपने बेटे को घर से पैसे चुराने पर डांटा था। दोनों खाना खाकर सो गए।
बताया जा रहा है कि मन में रंजिश पाले किशोर ने सोते हुए पिता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
इसके बाद दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया। वह अभी फरार है।